धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज व्यवसाय में कोई भी नया कार्य शुरू करने की योजना सफल रहेगी और आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। घर की किसी समस्या का समाधान वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से मिल जाएगा, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।

वृष– आज आपको प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत का अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा। अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि अपनी देखरेख में काम कराने से ही आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे।

मिथुन– आज आप अपनी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से कठिन कार्यों को भी सुचारू रूप से पूरा कर लेंगे। अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना आपकी सफलता में सहायक होगा। घर में रिश्तेदारों के आने से मेलजोल का माहौल रहेगा और सभी लोग आपसी मुलाकात का आनंद उठाएंगे।

कर्क– आर्थिक स्थिति में आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी चिंताएं दूर होंगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार की हर छोटी – बड़ी जरूरत को पूरा करने में आपको मानसिक शांति और आनंद मिलेगा।

सिंह– आज दिन सामान्य रहेगा और आपकी मेहनत से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून भरा रहेगा। पब्लिक रिलेशन और नेटवर्किंग से आपको व्यवसाय के नए स्रोत हासिल होंगे।

कन्या– ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाएं, सफलता निश्चित है। किसी घनिष्ठ मित्र का सहयोग आपके कार्यों में सहायक रहेगा। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

तुला– आर्थिक मामलों में आज का दिन रिकवरी वाला है। फंसा हुआ पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। किसी खास रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। धार्मिक संस्थाओं के कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी।

वृश्चिक– आज का समय उत्तम है, अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें। घर के लिए किसी खास वस्तु की खरीदारी से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई नजदीकी और लाभदायक यात्रा भी संभव है।

धनु– आज घर के रख – रखाव से संबंधित कार्य शुरू करने का सही समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपकी पर्सनैलिटी में निखार लाएगा। सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से आपकी साख बढ़ेगी।

मकर– पिछली मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर चर्चा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है।

कुंभ– किसी पुरानी योजना को लागू करने के लिए उत्तम समय है। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का हल मिलेगा। व्यवहारिक होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। किसी रिश्तेदार के यहाँ जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मीन– किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों में समय बीतेगा। व्यापार में आपके द्वारा किए गए नए प्रयोग भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!