धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। आप में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। दूसरों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित करना चाहिए। आज आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।

वृष– आज का दिन बहुत व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आप कड़ी परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। सुकून और शांति पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें। आज आपकी मेहनत और लगन आपको शुभ परिणाम देगी। किसी धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मिथुन– आपने परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो नियम और कायदे बनाए हैं, उसकी वजह से घर में सुव्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। सकारात्मक वातावरण होने से परिस्थितियां भी अनुकूल होती जाएंगी। किसी करीबी मित्र का सहयोग आपको मानसिक बल देगा। आज आपका आत्मविश्वास और समझदारी आपको कई समस्याओं से बचाएगी। आर्थिक मामलों में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क– उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप अपनी बुद्धिमानी से किसी समस्या का हल ढूँढ लेंगे। भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

सिंह– अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले पूरे दिन की कार्यप्रणाली की रूपरेखा बना लें, तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना भी आपको सुकून देगा। साथ ही आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। आज आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कन्या– आज कई तरह की गतिविधियों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे और बेहतरीन सफलता भी हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपका मान-सम्मान और संपर्क दायरा विस्तृत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी मेहनत और समर्पण आज आपको शुभ परिणाम देंगे।

तुला– आज का दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। आपको मानसिक सुकून और शांति भी मिलेगी। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक– ग्रह स्थिति अनुकूल है, सिर्फ व्यवस्थित रूप से अपनी दिनचर्या को क्रियान्वित करें। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति भी होगी। दान, पुण्य आदि जैसे कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास और दृढ़ता आपको सफलता दिलाएगी। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

धनु– स्थान परिवर्तन संबंधी कोई विचार चल रहा है तो आज कार्यरूप में भी परिणित हो सकता है। इसलिए इस विषय पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी व्यक्तिगत परेशानी में नजदीकी मित्र की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा।

मकर– आज का दिन बहुत ही व्यस्ततम और प्रयासों वाला रहेगा। आपके कार्य में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। फाइनेंस संबंधी कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको शुभ फल देगी। किसी शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। भाग्य का साथ भी मिल सकता है।

कुंभ– आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। परिवार के साथ मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन– घर के रखरखाव और अथवा बदलाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहाँ धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फँसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!