आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। निकट संबंधियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। मेहमान नवाजी में भी खुशनुमा समय बीतेगा।
वृष– दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। कोई बँटवारे संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसे आपसी सहमति या किसी मध्यस्थता से हल करने का यह उचित समय है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
मिथुन– आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा रिश्तेदारों से चल रही अनबन को दूर करने में आपके विशेष प्रयास रहेंगे। वाहन खरीदने का विचार है, तो आज का दिन उत्तम है। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा।
कर्क– किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संबंधियों के आपसी सहयोग द्वारा कई समस्याओं का हल भी मिलेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम बनेगा।
सिंह– जिन कार्यों के लिए योजना बना रहे थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। खास तौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेंगी।
कन्या– किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसकी वापसी की उचित संभावना है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। परिवार जनों के आपसी सहयोग से पारिवारिक मामलों को भी बेहतर बनाने में सफलता मिलेगी।
तुला– अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा, जिससे दिन बहुत ही सकारात्मक बीतेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
वृश्चिक– आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवार जनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक बातचीत भी होगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।
धनु– कुछ लाभ की स्थितियां बन रही हैं। आज कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस होने की उचित संभावना है। भाई-बहनों के साथ चल रहा कोई मनमुटाव भी दूर होगा।
मकर– आज कोई शुभ प्रसंग होगा जिससे खुशी मिलेगी। आप अपनी धैर्य और सहनशक्ति द्वारा अपनी उम्मीदों तथा आशाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेना सफलता पाने में सहायता करेगा।
कुंभ– प्रॉपर्टी या लेनदेन संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान मिलने की बेहतर संभावना है। कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन– दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार में चल रही कोई समस्या का निवारण होगा। चीजों को नए तरीके से जानने की कोशिश करें और कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




