आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज किसी शुभ समाचार से चिंता दूर होगी। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से भी राहत मिलेगी। आप अपनी सोच और समझदारी से हर समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या गुरु के सानिध्य में रहने से मानसिक शांति मिलेगी। दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।
वृष– वर्तमान ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रही है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे और इससे सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा।
मिथुन– सोशल मीडिया या फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन सभी काम समय पर पूरे होने और सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। उत्साह बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है।
कर्क– अपनी खास योजनाएं दिन की शुरुआत में ही बना लें। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन आपकी कार्यप्रणाली पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। युवाओं को लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है।
सिंह– आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्तित्व को और निखारेगा। आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता से मुश्किल काम भी आसान बना लेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
कन्या– किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए आज की ग्रह स्थिति अनुकूल है। धन का प्रबंधन ठीक रखें, फायदा हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और तनाव से भी आज राहत मिलेगी। मन में स्थिरता और कामकाज में स्पष्टता रहेगी।
तुला– धनदायक समय है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पेमेंट भी आसानी से मिल सकती है। थोड़ा प्रैक्टिकल होना जरूरी है। सबसे पहले अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें, फिर दूसरों के लिए समय निकालें। घर के रखरखाव से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी।
वृश्चिक– आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई संभावनाएं बना रहा है। प्रतिष्ठित लोगों के सानिध्य में आप भविष्य से जुड़ी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक काम से जुड़ी योजना बनेगी और खुशी का माहौल रहेगा।
धनु– व्यक्तिगत और व्यवसायिक योजनाओं को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है। ये योजनाएं आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। सुकून और शांति पाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का संकल्प भी ले सकते हैं।
मकर– दिन का ज्यादा समय सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आपके कामों की सराहना होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों को लेकर चल रही समस्याएं किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से हल हो सकती हैं।
कुंभ– आज वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद और कृपा से आपकी कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है। घर में कोई शुभ या मांगलिक काम संपन्न करने से जुड़ी योजना बनेगी। कोई व्यक्तिगत काम रुका हुआ है, तो आज उस पर काम करें। सफलता मिलने की संभावना है।
मीन– व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलेगा। अगर किसी खास काम के लिए लोन लेने की प्लानिंग चल रही है, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




