धर्म

इन 3 राशियों के जीवन में आएगी उथल-पुथल

1 महीने तक रहें सतर्क

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य हर साल 12 बार अपनी राशि बदलता है और हर बार इसका असर जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ता है। कभी यह बदलाव तरक्की और अवसर लेकर आता है, तो कभी चुनौतियां और तनाव। इस बार 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

विशेष रूप से इस गोचर का महत्व इसलिए है क्योंकि सूर्य शनि की राशियों मकर और कुंभ में लगातार रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इसका असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं तीन राशियां जिनके लिए यह समय थोड़ा सावधानीपूर्वक रहने का संकेत दे रहा है-

कर्क राशि

सूर्य के गोचर से कर्क राशि के जातकों का मन अस्थिर रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से नुकसान हो सकता है। वित्तीय फैसलों में जल्दबाजी न करें और नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अनुभवियों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय मेहनत अधिक और परिणाम अपेक्षाकृत कम वाला रहेगा। ऑफिस का काम दबावपूर्ण हो सकता है और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, खासकर पेट और मानसिक तनाव से जुड़े मामलों में।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए धैर्य इस समय सबसे बड़ी आवश्यकता है। योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन उन्हें पूरा होने में देरी होगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। विवादों से दूर रहें और शांतचित्त होकर परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें।

ज्योतिषियों की सलाह है कि यह गोचर केवल चुनौती ही नहीं बल्कि सीखने और खुद को मजबूत बनाने का अवसर भी लेकर आता है। सावधानी और धैर्य से एक महीने का यह समय आसानी से पार किया जा सकता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!