29 जुलाई मंगलवार को मनाई जाएगी नाग पंचमी

सावन माह की पवित्र शुरुआत के साथ ही श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गए हैं। मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ का विशेष दौर चल रहा है। इस माह को महादेव को समर्पित माना जाता है और इसी माह में नाग पंचमी का पर्व भी अत्यंत श्रद्धा से मनाया जाता है। विशेष रूप से इस दिन चांदी के नाग-नागिन की पूजा करना शुभ और फलदायी माना गया है। आइए जानते है-
कब मनाई जाएगी नाग पंचमी?
इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा।
पंचमी तिथि की शुरुआत: 28 जुलाई दोपहर 12:40 बजे
पंचमी तिथि समाप्त: 29 जुलाई दोपहर 3:15 बजे
चूंकि धार्मिक परंपरा अनुसार नाग पंचमी की पूजा दिन के समय की जाती है, इसलिए अधिकांश स्थानों पर यह पर्व 29 जुलाई को ही मनाया जाएगा।
चांदी के नाग-नागिन की पूजा क्यों है खास?
सावन माह में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा खरीदने और उसकी पूजा करने की परंपरा काफी पुरानी है।
– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार:चांदी के नाग-नागिन घर लाने से सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
– यह वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौभाग्य को बढ़ाता है।
– व्यापार और करियर में तरक्की मिलती है।
– जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें इससे मुक्ति मिलती है।
– घर की नींव पूजन में भी इनका उपयोग शुभ माना गया है।
खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
1. शुद्धता जांचें: चांदी की शुद्धता 92.5 प्रतिशत होनी चाहिए।
2. संपूर्ण जोड़ा हो: नाग-नागिन का जोड़ा पूरी तरह से बना हुआ और दोष रहित होना चाहिए।
3. अभिमंत्रित करवाएं: तिजोरी या मंदिर में रखने से पहले पंडित से अभिमंत्रित करवा लें।
4. दान भी लाभकारी: यदि धन प्राप्ति की कामना है तो चांदी के नाग-नागिन किसी मंदिर में दान करने से लाभ की संभावना बढ़ जाती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




