धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ समय से चल रही समस्या का आज समाधान मिलने वाला है। आपके संपर्कों से भी आपको सहायता मिल सकती है। लोगों के बीच में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी गण अपनी पढ़ाई संबंधी गतिविधियों पर पूरी तरह ध्यान देंगे।

वृष– आज कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी मुलाकात होगी। आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर रहेंगे।

मिथुन– कुछ समय से आप अपना ध्यान अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा रहे हैं जिसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिली है। कुछ बाहरी संपर्क सूत्रों के साथ मिलने-जुलने के बाद आपकी कुछ जरूरी योजनाएं भी बनेंगी जो कि सफल रहेंगी।

कर्क– आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से आराम मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा गाड़ी से संबंधित खरीद-फरोख्त संभव है। किसी भी मुश्किल परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और समझदारी द्वारा अपने अनुकूल बना लेंगे। युवाओं के लिए अपनी योजनाओं को शुरू करने का अच्छा समय है।

सिंह– आज कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने पर लंबे समय से चल रही आर्थिक समस्या से आराम मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई सफलताएं भी बनाएगी। युवाओं को पहली कमाई मिलने से खुशी रहेगी।

कन्या– कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप भरपूर ऊर्जा के साथ अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद और सम्मानजनक रहेगी।

तुला– आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है इसलिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अपनी पूरी मेहनत लगा दें। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के सही परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक– आपको अपने किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अगर संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझने की उम्मीद है।

धनु– पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलने से आराम मिलेगा और आप अपने दम पर कोई खास काम करने की भी क्षमता रखेंगे। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपका व्यक्तित्व और अच्छा होगा।

मकर– व्यक्तिगत तथा आर्थिक मामलों में अपने नजदीकी मित्रों तथा परिवार के लोगों के साथ सलाह जरूर लें। आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। प्रियजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की पूरी संभावना है।

कुंभ– पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थीं किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगी और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

मीन– कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस से संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेंगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!