आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज किसी खास काम को लेकर निर्णय लेने में आपके अनुभव काम आएंगे। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी।
वृष– आज अचानक ऐसी स्थिति बनेगी कि आपके काम अपने आप बनते जाएंगे। मन में कोई दुविधा है, तो उसे किसी नजदीकी मित्र से जरूर शेयर करें। आपको समाधान मिलेगा। घर के रखरखाव और नवीनीकरण को लेकर शॉपिंग भी हो सकती है।
मिथुन– आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपको अपनी मेहनत व योग्यता के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी भी आप पर आ सकती है। आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा।
कर्क– आज सुखद दिनचर्या के संकेत हैं। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर के रखरखाव और नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनाने में समय बीतेगा। किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत सफल रहेगी।
सिंह– दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी परिजन से खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या– सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी और जनसंपर्क बेहतर होंगे। लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभ समय है। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी उपलब्धियों को लेकर चर्चा रहेगी।
तुला– किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। दूसरों की मदद करने और उनकी समस्याएं सुलझाने में आपका खास योगदान रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
वृश्चिक- दिनचर्या में कुछ बदलाव आएगा। अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को गति देने के लिए संभावनाएं अपने आप बनेंगी। घर के रखरखाव और व्यवस्था बनाए रखने में भी समय बीतेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपसी रिश्तों में और नजदीकियां बढ़ाएगी।
धनु– सकारात्मक नजरिया रखें और योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरे करें। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
मकर– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिल सकती है। घर की व्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों को लेकर परिवार के लोगों के साथ बातचीत होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलती से बचाएगा।
कुंभ– किसी खास काम में सफलता पाने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का सही प्रबंधन करें। इससे जल्दी ही सफलता मिल सकती है। किसी पॉलिसी या व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
मीन– आज पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय बीतेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




