टॉप न्यूज़

भारी बारिश के बीच एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

सोमवार, 21 जुलाई 2025 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर एक बड़ा हादसा टल गया। कोच्चि से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2744) भारी बारिश के कारण रनवे से फिसल गई, लेकिन राहत की बात ये रही कि कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ।

फ्लाइट AI2744 सुबह 9:27 बजे मुंबई पहुंची। लैंडिंग के समय तेज बारिश हो रही थी, जिससे रनवे फिसलन भरा हो गया था। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान रनवे से फिसलकर किनारे चला गया। इसके बावजूद विमान सुरक्षित तरीके से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!