टॉप न्यूज़

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान

शिक्षा मंत्री Harjot Bains ने स्कूलों के नाम बदलने का लिया बड़ा फैसला

पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में एक अहम कदम उठाया है। जिसके तहत पंजाब में 25 सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रेरणा देना और उन्हें अपने देश के महान व्यक्तित्वों और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की वीर गाथाओं से जोड़ना है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संदर्भ में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है।

हरजोत बैंस ने बताया कि इन स्कूलों के नाम अब प्रतिष्ठित हस्तियों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध एथलीटों के नाम पर रखे जाएंगे। यह पहल बच्चों में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके मन में देशभक्ति की भावना भी जागृत करेगी। इसके अलावा, स्कूलों में इन महान व्यक्तियों के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, जीवनी और अन्य ऐतिहासिक जानकारियां भी प्रदर्शित की जाएंगी ताकि छात्र प्रेरणा ले सकें।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस पहल को पंजाब के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और आशा जताई कि यह कदम युवाओं में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को और मजबूत करेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!