टॉप न्यूज़

बठिंडा-कोटकपूरा हाईवे पर पंजाब पुलिस कर्मी की हुई दर्दनाक मौत

जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा–कोटकपूरा हाईवे पर सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बठिंडा AGTF में तैनात हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह की मौत हो गई। आपको बता दें कि वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह श्री मुक्तसर साहिब के वरिंग खेड़ा गांव के निवासी थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह जैसे ही अपनी गाड़ी में अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे, हाईवे पर कोटकपूरा की ओर जाते समय उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के कारण जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल का आधिकारिक निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया गया और गुरप्रीत नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी हादसे के कारणों की जाँच कर रहे हैं और ट्रक ड्राइवर की भी पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की घोषणा की है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!