देश

दिल्ली के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग

2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय तनवीर और नुसरत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो घायलों फैजल और 18 वर्षीय आसिफ का इलाज अस्पताल में जारी है। इन दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस कारण लगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच जारी है। शुरुआती अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण लग सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी मुस्तैदी दिखाई है। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!