टॉप न्यूज़

खूबसूरत और दमकती स्किन के लिए अपनाएं चंदन-गुलाब जल का घरेलू फेस पैक

जानें तरीका और फायदे

चेहरे की खूबसूरती हर किसी की चाहत होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, नर्म, और चमकदार दिखे। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, धूप, स्ट्रेस और गलत खानपान के कारण स्किन की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा बिना किसी रसायन और खर्च के फिर से निखरे, तो हम आपके लिए लाए हैं एक पुराना और असरदार आयुर्वेदिक नुस्खा तो चलिए जानते हैं ये दमकती स्किन का ये घरेलू उपाय-

चंदन-गुलाब जल फेस पैक: चंदन सदियों से आयुर्वेद में अपनी ठंडक पहुंचाने और स्किन निखारने की खूबियों के लिए जाना जाता है। यह त्वचा को न सिर्फ शीतलता देता है, बल्कि दाग-धब्बे, टैनिंग, और झाइयों को भी कम करता है। वहीं, गुलाब जल (Rose Water) स्किन को टोन करता है और नमी बनाए रखता है। इन दोनों का संयोजन स्किन को अंदर से पोषण देता है।

कैसे बनाएं चंदन-गुलाब जल फेस पैक?

सामग्री:

1-  चम्मच शुद्ध चंदन पाउडर
2-  3 चम्मच गुलाब जल

विधि:

1. एक छोटे कटोरे में 1 चम्मच चंदन पाउडर लें।
2. इसमें धीरे-धीरे गुलाब जल मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
3. चेहरे और गर्दन को साफ कर लें और इस पेस्ट को उंगलियों या ब्रश से लगाएं।
4. 15-20 मिनट तक सूखने दें।
5. गुनगुने पानी से धोकर नर्म तौलिये से चेहरा पोंछ लें।

क्या हैं फायदे?

चेहरे पर नेचुरल ग्लो और चमक आता है।
स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है।
दाग-धब्बे, झाइयां और टैनिंग कम होती हैं।
ऑयली स्किन में तेल का संतुलन बना रहता है।
पिंपल्स और एलर्जी से राहत मिलती है।

कब लगाएं ये फेस पैक?

इस पैक को रात को सोने से पहले लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। रातभर स्किन को आराम और रिपेयरिंग का समय मिलता है, जिससे आप सुबह फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के साथ उठते हैं।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:

ड्राय स्किन वालों के लिए गुलाब जल में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाना बेहतर रहेगा।
हफ्ते में एक बार इसमें कच्चा दूध मिलाकर लगाने से टैनिंग जल्दी दूर होती है।
हमेशा शुद्ध और बिना केमिकल वाला चंदन पाउडर ही इस्तेमाल करें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!