टॉप न्यूज़

पंजाब में बारिश का दौर जारी

इन जिलों पर भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज राज्य के छह जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पूरे पंजाब में 24 जुलाई तक बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर पंजाब के जलाशयों पर भी देखने को मिल रहा है। बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) प्रशासन ने सोमवार को पंडोह बांध के सभी पांचों गेट खोल दिए हैं। एहतियातन 42,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया है। हालांकि, बांध का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 2941 फीट से नीचे 2920 फीट पर दर्ज किया गया है। गेट खुलने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बीबीएमबी प्रबंधन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान:

22 जुलाई: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

23 जुलाई: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की चेतावनी।

24 जुलाई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट।

25 जुलाई: पूरे पंजाब में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, कोई चेतावनी नहीं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!