टॉप न्यूज़

शेयर बाजार के शुरुआत में तेजी

घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार की शुरुआत में अच्छी तेजी दिखाई है। बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 337 अंक से अधिक की तेजी दर्ज करते हुए 82,538 के स्तर को पार कर लिया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 91 अंकों की मजबूती के साथ 25,182 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस तेजी के पीछे एशियाई बाजारों का सकारात्मक रुख और घरेलू आर्थिक डेटा का समर्थन रहा।

सेंसेक्स के 30 कंपनियों में इटर्नल (पूर्व जोमैटो) का शेयर 10% की जबरदस्त तेजी के साथ 298.30 रुपये के उचाई स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में कुछ दबाव रहा।

जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स लाभ में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड के भाव में 0.85% की गिरावट दर्ज की गई, जो 68.62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल नजर आए और उन्होंने लगभग 1,681 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,578 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर खरीदकर बाजार में स्थिरता प्रदान की।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!