टॉप न्यूज़

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद दबाव

Sensex और Nifty के फिसले आंकड़े

भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन दिन चढ़ते ही बिकवाली का दबाव हावी हो गया, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स ने 82,753.53 के स्तर तक पहुंचते हुए 119 अंकों की बढ़त के साथ दिन की शुरुआत की, जबकि एनएसई निफ्टी 18.7 अंकों की तेजी के साथ 25,230.75 तक पहुंचा। हालांकि, दिन के अंत में मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 71.51 अंक गिरकर 82,554.47 पर और निफ्टी 30.30 अंक फिसलकर 25,182.55 पर बंद हुआ।

30 शेयरों वाले सेंसेक्स में से कुछ कंपनियों के शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश की। सन फार्मा, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो (अब इटर्नल), एसबीआई और एशियन पेंट्स भी दबाव में रहे।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई एसएसई और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजारों ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार समाप्त किया, जिससे शुरुआत में घरेलू निवेशकों को सहारा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की तेजी देखी गई, ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत चढ़कर 68.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली ने बाजार की धारणा पर असर डाला। एफआईआई ने बुधवार को 1,858.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!