बॉलीवुड
वेटरन एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन
फिल्म हीरा पन्ना, रोटी कपड़ा और मकान, बहारों फूल बरसाओ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए और मिली, घर की लक्ष्मी बेटियां और मायका जैसे शोज प्रोड्यूस कर चुके धीरज कुमार का आज दोपहर निधन हो गया है। सोमवार को सांस लेने की तकलीफ होने पर उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया था। 79 साल के एक्टर-डायरेक्टर को निमोनिया हुआ था।
धीरज कपूर का अंतिम संस्कार 16 जुलाई को सुबह 11 बजे विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान भूमि में होगा। सुबह 6 बजे उनका पार्थिव शरीर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से अंधेरी वेस्ट स्थित घर लाया जाएगा। सुबह 10 बजे तक उनके अंतिम दर्शन हो सकेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




