बॉलीवुड

“War 2” का ट्रेलर रिलीज

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘जंग’ ने मचाया तहलका

यशराज फ़िल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर वॉर 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो चुका है और रिलीज़ होते ही इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ज़बरदस्त टक्कर, जबरदस्त ऐक्शन और रहस्य से भरपूर कहानी ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

इस बार यशराज स्पाय यूनिवर्स ने अपनी रणनीति बदली है। ट्रेलर में कहानी की झलक तक नहीं दी गई, लेकिन जो सामने आया है, वह है फिल्म की आत्मा – ‘शपथ’। एक काल्पनिक लेकिन बेहद प्रभावशाली शपथ, जिसे फिल्म के दोनों मुख्य किरदार देश सेवा के लिए लेते हैं। यह शपथ न केवल फिल्म के नायक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि एक नई देशभक्ति की भावना भी जागृत करती है।

फिल्म के लेखक और वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स के क्रिएटिव हेड श्रीधर राघवन ने स्पष्ट किया कि आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि फिल्म की कहानी ट्रेलर में उजागर न हो। इसलिए, ट्रेलर को एक संकल्प, एक शपथ के रूप में पेश किया गया – जो हर उस जासूस की पहचान है जो अपने अस्तित्व को मिटा कर देश के लिए जीता है।

वॉर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दो सुपरस्टार्स की सिनेमाई विरासत का उत्सव भी है। ऋतिक रोशन और एनटीआर, दोनों ने अपने-अपने इंडस्ट्री में 25 वर्षों की चमकदार यात्रा पूरी की है। वाईआरएफ इस फिल्म के जरिए न केवल एक बड़ा एक्शन ड्रामा पेश कर रहा है, बल्कि इन दो दिग्गजों की अभिनय यात्रा को भी सलाम कर रहा है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!