आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। पिछले कुछ अनुभवों से सीख कर आप आज को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। घरेलू और व्यावहारिक जीवन में अच्छा बदलाव आएगा। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा।
वृष- किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा देगी। धर्म-कर्म से जुड़े काम और समाज सेवा से जुड़ी संस्था के सहयोग में आपका समय बीतेगा। इससे मन को शांति मिलेगी और आप अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
मिथुन- कलात्मक और रुचि वाले कामों में खास समय बीतेगा और आप अपने आपको बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की शादी से जुड़ा रिश्ता आ सकता है। विदेशी संपर्कों से अच्छी आमदनी होने की संभावना है।
कर्क- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी सुधार आएगा। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है, इसलिए कोशिश करते रहें।
सिंह- घर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें, भाग्य अपने आप ही आपका साथ देगा। आपको अच्छी उपलब्धियां हासिल होने वाली हैं।
कन्या- आज आपका कोई सपना पूरा होने वाला है, इसलिए अपने कामों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। परिवार से जुड़े कामों को भी पूरा करने में आपका खास योगदान बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
तुला- अपने संपर्कों या मीडिया द्वारा निजी और व्यापार से संबंधित और ज्यादा जानकारियां हासिल करें। घर को सजाने के लिए नई चीजों की खरीदारी की योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा।
वृश्चिक- कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य पाने में भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा। खेलकूद जैसी गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं।
धनु- आप अपनी दिनचर्या में अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक समस्या में आपकी मौजूदगी और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी और सही हल भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मकर- समय व्यस्तता भरा रहेगा। धैर्य और संयम से काम लें। आप अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत द्वारा हर चुनौती को स्वीकार करेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। महिलाएं अपने घर और बाहर दोनों कामों में तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ेंगी।
कुंभ- यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से फैसला लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। करीबी रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद बातचीत होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन से जुड़ी योजना बनेगी।
मीन- आज किसी खास व्यक्ति के साथ आपका बातचीत होगा, आपके आत्मविश्वास और मनोबल में बढ़ोतरी होगी। पैसों से जुड़े कामों को पूरा करने में ज्यादा महत्व दें। संतान की शिक्षा को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




