आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आप निश्चित समय में अपना काम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने पारिवारिक कर्तव्यों को भी अच्छी तरह से निभाएंगे। निवेश से संबंधित काम में उम्मीद से ज्यादा फायदा होने से खुशी रहेगी। घर में किसी सदस्य की शादी से जुड़ी बातचीत और तैयारियां जोर-शोर से चलेंगी।
वृष– आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार से संबंधित कामों में व्यस्तता रहेगी। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन– नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। आपकी संवेदनशीलता परिवार तथा रिश्तेदारों के आत्मविश्वास को बनाए रखेगी। कोई सरकारी काम आपके प्रयासों द्वारा बिना रुकावट के पूरा होगा। बच्चे भी आपकी योग्यता और काबिलियत को लेकर गर्व महसूस करेंगे।
कर्क– घर को नया लुक देने की योजना बन रही है, तो किसी इंटीरियर डिजाइनर की सलाह जरूर लें। पैसों से संबंधित फैसले सही रहेंगे। युवा वर्ग अपनी किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
सिंह– आज सोच-विचार तथा आत्म-निरीक्षण करने का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। अगर किसी जगह में बदलाव से संबंधित योजना बन रही है, तो उसके लिए अच्छा समय है।
कन्या– कोई भी मुश्किल आने पर किसी शुभचिंतक से विचार-विमर्श करें, इससे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। समाज सेवा के काम के प्रति आपका विशेष योगदान रहेगा।
तुला– कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात रहेगी तथा फायदेमंद बातचीत भी होगी और आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे। घर के सुधार से संबंधित योजनाएं बन सकती हैं। अपने किसी खास काम के प्रति की गई मेहनत से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक– नए संपर्क बनेंगे तथा अच्छी संभावनाएं भी मिलेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा शांत जगह पर समय बिताने से शांति मिलेगी।
धनु– आज कोई नई जानकारी हासिल होगी, जो कि आपके भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास और चतुराई से कोई भी काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दिन ज्ञानवर्धक तथा दिलचस्प साहित्य के पढ़ने में भी बीतेगा।
मकर– इन दिनों आपका आशावादी व मेहनती सोच रखना आपके व्यक्तित्व में निखार ला रहा है। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। किसी भी काम को करने से पहले आप पूरी तरह सोच-विचार कर लें, आपको जरूर सफलता मिलेगी।
कुंभ– प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी काम करने का सही समय है। इस समय पैसों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले के भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दोस्तों व परिवार के साथ कुछ मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम बनेंगे, जिससे मन खुश रहेगा।
मीन– समय बहुत ही अनुकूल है। आज कुछ सकारात्मक स्थितियां बनेंगी। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में अच्छे अवसर प्रदान करने वाली हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



