
चेहरे पर बर्फ रगड़ना एक पुरानी ब्यूटी ट्रिक है, जिसे स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाया जाता है। लेकिन अगर इसे गलत तरीके से किया जाए, तो त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे
चेहरे पर बर्फ लगाने को स्किन आइसिंग या कोल्ड थेरेपी कहा जाता है, जिसके कई लाभ हैं ठंडे तापमान से ब्लड वेसल्स सिकुड़ते हैं, जिससे आंखों के आसपास की सूजन कम होती है। स्किन अस्थायी रूप से टाइट दिखती है और पोर्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे मेकअप से पहले यह तरीका उपयोगी है। वही जलन और लालिमा में आराम मिलता है। त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ने से कुछ समय के लिए नेचुरल ग्लो आता है।
सही तरीका क्या है?
–बर्फ को कभी सीधे चेहरे पर न लगाएं, इससे स्किन बर्न हो सकता है।
–हमेशा बर्फ को साफ कपड़े या मुलायम मलमल के कपड़े में लपेटें।
–हल्के हाथ से स्लो मोशन में चेहरे पर घुमाएं।
–एक बार में 1–2 मिनट से ज्यादा न लगाएं।
–बर्फ लगाने से पहले और बाद में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
कितनी बार करें आइसिंग?
नॉर्मल स्किन: रोजाना की जा सकती है।
सेंसिटिव स्किन: हफ्ते में 2–3 बार ही पर्याप्त है।
ओवरयूज से स्किन ड्राई या इरिटेट हो सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



