
पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए हैं।
बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मौजूदा हालात की जानकारी जुटाने के साथ-साथ आगे की तैयारी और योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
सीएम मान बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़मीनी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों की भी समीक्षा करेंगे। प्रशासन की ओर से अब तक किए गए बचाव और राहत कार्यों की रिपोर्ट बैठक में पेश की जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की योजनाओं पर भी चर्चा होगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



