रोजाना बादाम खाने से दिमाग और दिल दोनों रहेंगे हेल्दी
जानें कितनी मात्रा में करें इसका सेवन

ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में अगर किसी को सबसे हेल्दी माना जाता है, तो वह है बादाम। दरअसल पोषक तत्वों से भरपूर बादाम न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रोजाना कुछ भीगे हुए बादाम अपनी डाइट में शामिल कर लिए जाएं, तो दिमाग तेज, दिल स्वस्थ और शरीर ऊर्जावान बना रह सकता है। बता दें कि बादाम एक ऐसा सुपरफूड है जो दिल, दिमाग, हड्डियों और त्वचा सभी के लिए फायदेमंद है। इसे रोजाना अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकते हैं।
1- पेट और त्वचा पर असर- बादाम में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। त्वचा के लिए भी बादाम फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं।
2- दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद- बादाम में मौजूद विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स दिल और दिमाग के लिए बेहद लाभकारी हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। वहीं, दिमाग की कार्यक्षमता और मेमोरी पावर को बढ़ाने में बादाम का कोई जवाब नहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए बादाम एक बेहतरीन ब्रेन टॉनिक है।
3- पोषण का खजाना- बादाम को विटामिन ई का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इंफ्लेमेशन कम करता है।
कितनी मात्रा में खाएं बादाम
बादाम हमेशा पानी में भिगोकर ही खाने चाहिए ताकि इसके पोषक तत्व आसानी से पच सकें। वयस्क रोजाना 8-10 भीगे हुए बादाम खा सकते हैं, जबकि बच्चों के लिए 3-4 बादाम पर्याप्त हैं। कुल मिलाकर, रोजाना 30 से 50 ग्राम बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन माना जाता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



