
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक निवास 12, सफदरजंग रोड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को आज़ादी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण समारोह में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारीगण तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे। राष्ट्रगान की गूंज के बीच पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। मंत्री चौहान ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा,
स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ और बधाइयाँ! प्रणाम उन्हें, जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान से हमें यह आज़ादी हासिल हुई। नमन उन्हें, जो अब भी देश की सीमाओं पर खड़े रहकर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं और भारत माता के चरणों में नित सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




