
सोनीपत में तेज रफ्तार क्रेटा कार ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक सहित कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को वैन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में कई बच्चों के कंधे और सिर में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्कूल स्टाफ के कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वैन चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस क्रेटा कार के नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




