आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होगी। किसी काम में आ रही परेशानी हल हो जाएगी। घर में रिश्तेदारों के आने से उत्साह भरा माहौल रहेगा। एक-दूसरे से मिलने और विचारों का आदान-प्रदान करने से आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा।
वृष- किसी संबंधी के माध्यम से या फोन पर कोई खास खबर मिलेगी, जिससे आप मानसिक रूप से बहुत सुकून महसूस करेंगे। समझदारी से किया गया धन का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।
मिथुन- आज परिवार में भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर काम होगा। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से भी आपको राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभवों और सलाह को जरूर मानें। उनके मार्गदर्शन में आप कोई फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे।
कर्क- आज ग्रहों की स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होगा। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज उनके सामने आपकी बेगुनाही साबित होगी और संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
सिंह- घर और व्यवसाय के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपनी भागीदारी जरूर रखें, इससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा लोगों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
कन्या- सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी होगी। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जाने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत ज्यादा तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
तुला- करीबी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आपकी कोई बड़ी समस्या भी हल हो जाएगी, इसलिए उनकी सलाह पर जरूर अमल करें।
वृश्चिक- आपकी सूझबूझ और प्रयासों से किसी समस्या का हल होगा और आप खुद को तनाव मुक्त और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। किसी खास विषय पर विचार-विमर्श भी रहेगा।
धनु- कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम भी मिलेंगे। धर्म-कर्म और आध्यात्म में विश्वास बनाए रखें, इससे मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
मकर- इस समय कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे लड़ने की क्षमता भी देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सही परिणाम मिलेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात के भी अवसर बनेंगे।
कुंभ- व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। अगर घर में बदलाव से जुड़ी योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित कोई फैसला लेने का सही समय है। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी।
मीन- ग्रहों की स्थिति बहुत ही अच्छी बनी हुई है। इनका पूरा सम्मान और सदुपयोग करें। आपकी समझदारी से कोई पारिवारिक समस्या हल हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। युवाओं को अपनी किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिल जाएगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




