आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली से आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता तथा वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय दे पाएंगे।
वृष- अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी विशेष प्रतिभा को उभारने में भी समय दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
मिथुन- कोई उधार दिया हुआ या फँसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा कोई विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें।
कर्क- इस समय अपनी योग्यता और क्षमता पर अधिक विश्वास रखना जरूरी है। दूसरों की सलाह आपको उलझन में डाल सकती हैं। अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का समय है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें।
सिंह- अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे और आपकी प्रतिभा उभर कर लोगों के सामने भी आएगी। घर में कुछ परिवर्तन या सुधार संबंधी कार्यों की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है, परंतु वास्तु सम्मत नियमों का जरूर पालन करें।
कन्या- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
तुला- इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
वृश्चिक- दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। करीबी संबंधियों का हाल जानने के लिए फोन द्वारा उनके संपर्क में रहेंगे तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
धनु- समय मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा।
मकर- आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचिपूर्ण कार्यों पर अधिकतर समय बिताएँगे। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा तथा दिनचर्या में भी परिवर्तन आएगा। आप किसी भी परिस्थिति में संतुलन बनाकर रखेंगे।
कुंभ- आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के भी मार्ग खोलेगा।
मीन- आप अपनी सूझबूझ द्वारा किसी उलझन का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ खरीदारी आदि में भी खुशनुमा समय बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसके बारे में छानबीन जरूर कर लें, इससे आपको उत्तम नतीजे हासिल होंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



