धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन का अधिकतर समय फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और आपको मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। अपने मन मुताबिक कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कई व्यावहारिक जानकारियां सीखने को मिलेंगी।

वृष– खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। अगर नई संपत्ति अथवा वाहन खरीदने की प्लानिंग चल रही है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही आगे बढ़ सकती हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। मनोनुकूल कार्यों में अधिक खर्चा होने से मन में चिंता नहीं रहेगी।

मिथुन– इस समय कोई भी रिस्क लेना आपको फायदा देगा। निवेश अथवा प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। निश्चित ही आपको उचित सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा।

कर्क– आज दिन आपको व्यवस्थित और ऊर्जावान रखेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी तथा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।

सिंह– आज कुछ अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का अवसर मिलेगा। समय अनुकूल है। सिर्फ अवसरवादी होकर अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। हालांकि आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सायंकाल के बाद परिवारजनों के साथ डिनर आदि में मनोरंजक समय व्यतीत होगा।

कन्या– किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होने से सुकून मिलेगा। अपने आदर्शों और मान-सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं।

तुला– युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जो प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। तनाव मुक्त होने के लिए कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें।

वृश्चिक– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलने वाली है। राजनीति की दिशा में रुझान रखने वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी।

धनु– आज आपकी कोई ऐसी समस्या हल हो सकती है, जिसके लिए आप पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे थे। अगर किसी नजदीकी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा और दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।

मकर– संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होने वाला है। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कुंभ– आज घर की सुख-सुविधाओं के ऊपर अत्यधिक खर्च रहेगा, लेकिन परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य साबित होंगे। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को भी छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

मीन– आज दिन भर सामाजिक या पारिवारिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी तथा कुछ विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप ही होगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। युवाओं का काम के प्रति पूर्ण समर्पण उनके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!