आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– काफी समय से रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे और आप कुछ नया करने की भी कोशिश करेंगे। जिससे आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना और उनका आदर-मान करना आपको मन का सुकून देगा।
वृष– समय सफलता दायक बना हुआ है। कुछ खास लोगों से मेल-मुलाकात होगी। और बातचीत के जरिए कोई बाधा भी दूर होगी। सामाजिक दायरा और ज्यादा बढेगा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून बना रहेगा।
मिथुन– आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता देगा और आपके रुके हुए काम थोड़़े से प्रयास से बन जाएंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
कर्क– ग्रहों की स्थिति सुखद बनी हुई है। करीबी लोगों के साथ फायदेमंद योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आज आप अपनी मेहनत और समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
सिंह– कोई मनचाहा काम बनेगा। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे, जिससे गतिविधियां और ज्यादा व्यवस्थित हो जाएंगी। कुछ समय आत्मचिंतन में भी जरूर बिताएं, इससे आप अपने काम और बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
कन्या– फाइनेंस या इन्वेस्टमेंट से जुड़़ी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका खास योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे।
तुला– ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आज रुके पड़े किसी मुद्दे या काम को आप कुशलता और शांति से निपटा पाएंगे। युवाओं का इंटरव्यू में बेहतरीन प्रेजेंटेशन रहेगा। सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
वृश्चिक– दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आ रहा सकारात्मक बदलाव दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा।
धनु– आज कोई ऐसी योजना बन सकती है, जिसमें आपको अपनी योग्यता और काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। कोई आर्थिक योजना सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीदने की योजना है, तो आज फैसला लेना उचित रहेगा।
मकर– पारिवारिक या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी मामला आपसी समझदारी और सकारात्मक बातचीत से सुलझ सकता है। कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी और संपर्क दायरा भी बढेगा। आज रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा।
कुंभ– आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा और किसी नजदीकी संबंधी के यहां समारोह में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना-जुलना खुशी देगा। किसी के साथ चल रहा मनमुटाव आपसी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएगा।
मीन– किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने नजदीकी मित्र से जरूर विचार-विमर्श करें, आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। अगर स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है, तो उसे अमल में लाने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




