टॉप न्यूज़
आज पंजाब दौरे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

पंजाब में बाढ़ की तबाही ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण हालात बिगड़ गए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद करेंगे।
केजरीवाल राहत शिविरों में ठहरे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनेंगे। वे जानेंगे कि अब तक उन्हें किस तरह की सरकारी मदद मिली है और आगे क्या आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी इंतज़ाम सुनिश्चित करें।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



