
जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें 105 दिनों के बाद रेगुलर बेल प्रदान की थी। लेकिन राहत के कुछ ही घंटों बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में नया मामला दर्ज कर दिया है।
इस नए केस में पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़ी धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब विधायक रमन अरोड़ा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कराया जाएगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




