
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम जालंधर के असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दोनों आरोपितों को कोर्ट ने जमानत दे दी है, जो उनके लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।
जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा पिछले तीन महीने से भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद थे। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (PVB) ने उन पर करप्शन के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी मामले में नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ पर भी आरोप लगे थे और वे भी जेल में बंद थे। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आज दोनों को सुनवाई के दौरान अंतरिम राहत देते हुए जमानत दे दी है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




