धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज कोई खास काम पूरा करने में सफल होंगे। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की समाज में प्रशंसा होगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार में खुशनुमा और सकारात्मक वातावरण रहेगा, जिससे आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

वृष– पूरे मन से घर के सभी सदस्यों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास सफल रहेगा। नजदीकी मित्रों के साथ मौजमस्ती में खुशनुमा समय बीतेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी, जिसमें आपके निर्णय बहुत ही बेहतरीन रहेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक मामलों में आपकी सक्रियता रहेगी, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे हो सकते हैं।

मिथुन– आपने अपने भविष्य को लेकर कुछ योजना बनाई है, तो यह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो सफल होंगे। किसी पुराने विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होगा, जिससे मानसिक बोझ कम होगा।

कर्क– किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनेगी, जो कि लाभदायक भी रहेगी। आज आप किसी भी परिस्थिति का आसानी से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

सिंह– राजनीतिक और सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। इन व्यक्तियों के साथ संपर्क में रहने से आपके मान-सम्मान तथा व्यक्तित्व में निखार आएगा, और निकट भविष्य में यह संपर्क फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई पारिवारिक मामला हल हो सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है।

कन्या– सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के निकट व्यतीत करें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए अनुकूल समय है। अटके हुए पैसे की वापसी हो सकती है। आपकी समझदारी और सोच से कोई जटिल पारिवारिक मामला हल होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा।

तुला– व्यस्तता रहेगी, लेकिन उचित सावधानी बरतने से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा। बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक– रुके हुए व्यक्तिगत कार्यों को निपटाने का अनुकूल समय है। अगर कोई जोखिम लेने की इच्छा है तो आपको फायदा ही होने वाला है। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी बेहतरीन तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी संबंधी के यहाँ जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। आपकी व्यवहार कुशलता से जटिल समस्याएं भी हल होंगी। आत्मविश्वास और पराक्रम का स्तर ऊँचा रहेगा।

धनु– दिन व्यवस्थित रहेगा। थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण और मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें। ऐसा करने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जिससे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में आपका दबदबा बढ़ेगा। भाग्य और कर्म का समन्वय बना रहेगा।

मकर– परिवार की व्यवस्था से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है तो उसको शुरू करने का उचित समय है। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रूझान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।

कुंभ– दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार से संबंधित किसी समस्या में आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी, उचित समाधान भी निकलेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। आपकी मेहनत और लगन से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन– आज आप अपने किसी रुके हुए कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। कोई पैतृक मामला अटका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी मेहनत और योग्यता के लिए समाज में सराहना मिलेगी। नई ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!