आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज का दिन सुखद रहेगा। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि व्यावहारिक तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रिय मित्रों से मुलाकात होगी, जो मन को प्रसन्नता देगी। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी।
वृष– कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें। इससे आपको सुकून मिलेगा। आपका ध्यान अध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा। इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। आपकी कलात्मकता बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।
मिथुन– जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे पर चल रहे विचार-विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। वे अपनी पर्सनैलिटी को लेकर सजग रहेंगी। आत्मविश्वास और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी।
कर्क– यह अनुकूल समय है। आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आने से सुकून मिलेगा। किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह– आज कुछ सुखद घटनाएं होंगी। रुकी हुई पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चों से संबंधित कोई समस्या हल होने से राहत महसूस करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या– किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा, जिससे आपकी परेशानियों का भी हल मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की चिंता दूर होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
तुला– आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है, इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी आप सजग रहेंगे। घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो आज उस पर अमल करने का उचित समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ कार्य बनेगा।
वृश्चिक– लोन को लेकर आज कोई समस्या हल होने वाली है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु– यह समय बहुत महत्वपूर्ण और लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। इसका भरपूर सहयोग करें। आपकी कोई इच्छा भी पूरी होने वाली है। कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं, तो आपका निर्णय उचित है। इस पर तुरंत अमल करें। आत्मबल बढ़ेगा।
मकर– व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। समय पर कार्य बनते जाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों के लिए तो वक्त ही नहीं मिल पाएगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने अहंकार को छोड़ना होगा। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की करियर संबंधी कोई चिंता भी दूर होगी।
कुंभ– आज आपका ध्यान वित्त संबंधी गतिविधियों को मजबूत करने में रहेगा। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफलता देगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन– घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। व्यक्तिगत संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर न करें। आपके कार्य नियत समय पर बन जाएंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




