धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। किसी मनोरंजन यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। आपकी सामाजिक पहचान बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा।

वृष– आज का दिन सुखद रहेगा। निवेश करना है, तो आपको किसी मित्र द्वारा कोई बेहतरीन सुझाव मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख कर आज आप कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग बना रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता से कार्य बनेंगे।

मिथुन– घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। आपके विचारों को विशेष स्थान भी मिलेगा। बच्चों की उपलब्धि को लेकर कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क– इस समय भविष्य संबंधी कोई भी योजना न बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संबंधी रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपकी आर्थिक योजनाएँ आसानी से फलीभूत होंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा के व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या– आज किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए स्वार्थी होना पड़े, तो कुछ भी अनुचित नहीं है। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला- सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी जरूर अपना योगदान दें। इससे संपर्क बढ़ेंगे तथा आपकी पहचान भी बढ़ेगी। घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। खुशी और संतुष्टि रहेगी।

वृश्चिक– भाग्य आपके पक्ष में है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके पूर्व नियोजित कार्य समय से पहले ही पूरे हो सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही कोई नकारात्मक परिस्थिति आज किसी मित्र की सहायता से संभल जाएगी। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा।

धनु– ग्रह गोचर अनुकूल है। यह आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। दूसरों से सलाह देने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इस समय किसी संपत्ति अथवा पॉलिसी में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद भी साबित होगा। आत्मबल बढ़ेगा।

मकर– कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आप मुश्किल समय को भी सहज तरीके से अनुकूल बना लेंगे। विवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है। ज्ञान और बुद्धिमत्ता बढ़ेगी।

कुंभ– समय अनुकूलता वाला है। गंभीरता और मेहनत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएँगे। कोई भी विवादित मामला समय रहते सुलझ भी जाएगा। सामाजिक और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मीन– किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। दैनिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित भी हो जाएँगी। बच्चों को अपना सानिध्य देने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अपने भविष्य को लेकर भी सजग रहेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!