धर्म

आज के दिन करें ये 5 उपाय

बरसेगा धन-धान्य और मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

धनतेरस का पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है और इसे धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का दिन माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी। यह दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की आराधना के लिए अत्यंत शुभ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कर्मों का तेरह गुना फल प्राप्त होता है। इसलिए अगर आप इस दिन कुछ सरल उपाय कर लें, तो घर में धन, सुख और शांति का आगमन होता है। आइए जानते हैं धनतेरस के 5 विशेष उपाय…

1. जलाएं 13 दीपक

धनतेरस की शाम घर के हर कोने में 13 दीपक जलाएं। इन्हें मुख्य द्वार, रसोई, तिजोरी और पूजा स्थान पर रखें। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक वातावरण बनाता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

2. खरीदें मिट्टी या धातु की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा

धनतेरस के दिन मिट्टी या धातु की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा खरीदना बहुत शुभ माना गया है। ध्यान रखें कि प्रतिमा प्लास्टिक की न हो। दीपावली की रात इन प्रतिमाओं की विधिवत पूजा करने से सुख-शांति, सौभाग्य और स्थायी समृद्धि प्राप्त होती है।

3. भगवान धन्वंतरि की पूजा

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन उनका मंत्र “ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः” का 108 बार जाप करें। पूजा में तुलसी और लौंग अर्पित करें। यह उपाय स्वास्थ्य लाभ देता है और आर्थिक परेशानियां दूर करता है।

4. करें भगवान कुबेर की आराधना

कुबेर देव धन के अधिपति हैं। धनतेरस की शाम उत्तर दिशा में कुबेर जी का चित्र रखकर शुद्ध घी का दीपक जलाएं और मंत्र “ॐ यक्षराजाय विद्महे, वैश्रवणाय धीमहि, तन्नो कुबेराय प्रचोदयात्” का जाप करें। यह उपाय धन की स्थिरता और आर्थिक प्रगति में सहायक होता है।

5. लाएं पीली कौड़ी या लघु नारियल

धनतेरस के दिन बाजार से पीली कौड़ी, लघु नारियल या गुंजा लाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!