बॉलीवुड

श्री हरमंदिर साहिब पहुंची अभिनेत्री शहनाज गिल

फिल्म ‘इक कुड़ी’ की सफलता के लिए की प्रार्थना

अभिनेत्री शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सफलता के लिए वह गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेने पहुंची। शहनाज गिल, जो भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से जानी जाती हैं, उन्होंने आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा, “हम गुरु की नगरी आए हैं ताकि अपनी फिल्म के लिए वाहेगुरु का आशीर्वाद ले सकें।

फिल्म ‘इक कुड़ी’ 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और हम चाहते हैं कि यह सुपर डुपर हिट साबित हो। वाहे गुरु हमारी फिल्म को आशीर्वाद दें, पंजाब के लोगों का प्यार ही सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी लोग इसे देखने जरूर जाएं।” शहनाज ने अपने भाई शहबाज का भी जिक्र किया, जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैं यहां आई थी, अब मेरा भाई भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। मैं चाहती हूं कि सारे पंजाबी लोग उसे सपोर्ट करें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!