धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और पहचान भी बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। परिजनों के साथ मिल-बैठकर अनुभव साझा करना सबको खुशी देगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष– अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। इससे अपने कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी। संपत्ति आदि से संबंधित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और यादें ताजा कर देगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा।

मिथुन– आपको अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का मौका मिलेगा। किसी कार्य में मन मुताबिक सफलता मिलने की संभावना है। इस समय कोई रुकी हुई भुगतान भी वापस मिल सकती है। वाहन खरीदने संबंधी संभावना भी प्रबल हो रही है। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क– आज आपको व्यक्तिगत संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह लेना आपको सहायता करेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था रहेगी, जिससे मानसिक सुकून रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें।

सिंह– संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी विशेष व्यक्ति की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन आएगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कन्या– आज दिन भर आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आपकी मधुर छवि रहेगी। वित्त संबंधी कार्य परिवार जनों के सहयोग से बेहतरीन रूप से हल हो जाएँगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। समय का सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर है। तनाव मुक्त रहना है, तो चल रही समस्याओं से परेशान होने की बजाए उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। वित्त संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें।

वृश्चिक– अपनी योग्यता और काबिलियत पर विश्वास रखें, इससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना-जुलना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। कुछ नई बातें भी सीखने को मिलेंगी। भाग्य आपको हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता दे रहा है। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु– किसी करीबी मित्र से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपनी चतुराई और समझ से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में भी आपका रुझान रहेगा। संपत्ति के लेनदेन संबंधी गतिविधियां भी आगे बढ़ेंगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मकर– आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। युवाओं अपनी किसी भविष्य संबंधी योजना में कामयाबी मिलने से खुशी और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ– किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। आप कोई भी निर्णय बहुत आसानी से लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं का अपने करियर संबंधी किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मीन– आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगे। आज के दिन लिया गया कोई भी निर्णय आने वाले समय में लाभदायक साबित होने वाला है। संपत्ति संबंधी मसला चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। किसी धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत होगा। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!