आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी समस्या का समाधान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएँगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी तथा नजदीकी लोगों का भी सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सकारात्मक सोच से कार्य करें। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।
वृष– आपका योजनाबद्ध तरीका आपके कार्यों को गति देगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। विपणन तथा मीडिया संबंधी जानकारी को और अधिक बढ़ाएँ। कुछ कार्य समय पर पूरे हो जाने से व्यस्तता से राहत मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
मिथुन– घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएँ साझा करने पर उचित सलाह मिलेगी। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
कर्क– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से गति देने की जरूरत है। इससे आर्थिक प्रयासों में और अधिक सुधार आएगा तथा लाभदायक स्थितियां भी बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें।
सिंह– किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में पुनः मधुरता आएगी, जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा। पैसा उधार दिया हुआ है, तो तकाजा करने का अनुकूल समय है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। सकारात्मक सोच से कार्य करें।
कन्या– दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। आज रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आप सभी चिंताओं को छोड़कर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। सकारात्मक सोच से कार्य करें।
तुला– किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने हेतु परिवार जनों के साथ कुछ विचार-विमर्श होगा तथा सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
वृश्चिक– घर में चल रही किसी समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयत्न करें, निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। सामाजिक अथवा व्यवसाय दोनों जगह आपका दबदबा और वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी परिस्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। सकारात्मक सोच से कार्य करें। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।
धनु– आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
मकर– अपनी दिनचर्या में समय के अनुसार परिवर्तन लाने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा। खास लोगों के संपर्क में रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। अपने मन मुताबिक कार्य में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें।
कुंभ– ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ कर्म प्रधान बनने की जरूरत है, क्योंकि कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के मनोनुकूल परिणाम सामने आएँगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएँ भी बनेंगी। आत्मविश्वास और साहस से कार्य करें। सकारात्मक सोच से कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
मीन- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। आप प्रफुल्लित और सुकून महसूस करेंगे और तनावमुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दे पाएँगे। परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का भी हल मिल सकता है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




