धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज का दिन अधूरे कार्य पूरे करने के लिए बहुत अच्छा है। बदलाव से जुड़ी गतिविधियां सफल रहेंगी और तनाव कम होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह का रिश्ता भी आ सकता है।

वृष– मेहनत और अनुशासन से आप अस्त व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित कर लेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल है, उसका लाभ आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी रहेगी।

मिथुन– आसपास के लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के लिए समय अनुकूल है। रुकी पेमेंट या उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है।

कर्क– आज ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी भी खास खरीद फरोख्त में कानूनी और वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेंगे तो सही निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे।

सिंह– समय लाभदायक है। व्यस्तता के बीच भी आप अपनी रुचि के कामों के लिए समय निकालेंगे। भविष्य की योजनाएं बनेंगी। युवाओं को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या– सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी धीरे धीरे सफल होंगी।

तुला– जिस काम के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जमीन जायदाद के काम में सफलता के योग हैं। प्रियजन से मुलाकात दिन को खुशनुमा बनाएगी।

वृश्चिक– रुका कार्य किसी मार्गदर्शन से पूरा होगा। फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें, हर पहलू पर सोचें। परिवार में संतान सुख या बच्चे से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु– योजनाओं को जमीन पर उतारने का अच्छा समय है। सामाजिक कार्यों में योगदान रहेगा। रुका कानूनी काम किसी अधिकारी की मदद से आगे बढ़ सकता है। युवाओं को पढ़ाई में शिक्षक का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर– अनुभवी और खुशमिजाज लोगों के संपर्क से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। रुका काम पूरा होने से चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ– दिन सकारात्मक रहेगा। रिश्तेदारों और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाकर आप अच्छी व्यवस्था रख पाएंगे। मान सम्मान मिलने की संभावना है।

मीन– दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान का मार्गदर्शन और नई जानकारी देना उनके व्यक्तित्व को निखारेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहे जाएंगे। आपकी योग्यता से मान सम्मान मिलेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!