धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी बातचीत द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। साथ ही संतान से संबंधित कोई चिंता दूर होने से आपको राहत मिलेगी। अब आप अन्य गतिविधियों पर भी अपना ध्यान दे पाएंगे।

वृष- यह समय धैर्य और संयम से काम करने का है। आप अपनी सहनशीलता द्वारा परेशानियों पर काबू करने में सक्षम रहेंगे। धीरे-धीरे हालात बेहतर होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। निकट संबंधी द्वारा किसी मांगलिक कार्य में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा।

मिथुन- किसी अन्य व्यक्ति के परामर्श और योगदान से आपको कोई खास निर्णय लेने में आसानी होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी तय समय में पूरा हो सकता है। किसी मित्र से फोन पर बातचीत द्वारा कोई समस्या भी हल होगी।

कर्क- प्रॉपर्टी अथवा वाहन संबंधी खरीदारी की योजनाएं बनेंगी, साथ ही खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। उन्हें सिर्फ पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह- कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपकी कुशलता और समझदारी द्वारा सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। युवाओं का कोई मनचाहा कार्य संपन्न हो सकता है।

कन्या- व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभाना आपकी खूबी रहेगी। आपसी विचार-विमर्श भी होंगे। इससे पुराने मतभेद और गलतफहमियाँ सुलझेंगी। बच्चों को भी पढ़ाई में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे।

तुला- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास बना रहेगा। कोशिश करने पर मनचाहा कार्य भी पूरा होगा। परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा।

वृश्चिक- अपनी जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है। कुल-मिलाकर समय लाभकारी है।

धनु- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अंदर उमंग और ऊर्जा महसूस करेंगे। नजदीकी संबंधियों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। राजनीतिक संपर्क से आपको फायदा हो सकता है।

मकर- रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा तथा आपके व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। आप जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।

कुंभ- अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा और आप अपनी किसी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर पर फोकस रहें।

मीन- संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा। कोई मनोरंजक प्रोग्राम का भी प्लान होगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!