आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– यह समय धैर्य और संयम से काम करने का है। अपनी सहनशीलता द्वारा परेशानियों को काबू करने में सक्षम रहेंगे। धीरे धीरे हालात बेहतर होते जाएँगे। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। निकट संबंधी द्वारा किसी शुभ कार्य में जाने का निमंत्रण प्राप्त होगा। जीवनसाथी की समस्या दूर करने में सहयोग देना जरूरी है, इससे आपसी संबंधों में नजदीकी आएगी।
वृष- आपको कुछ खास लोगों का समर्थन मिलेगा। घर अथवा वित्त संबंधी कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलने के आसार बन रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएँगे। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कुछ उपलब्धियां सामने आएँगी। व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना लाभदायक साबित होगी।
मिथुन– आज आप जो भी योजना बनाएंगे, उसे पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे। फोन अथवा संबंधों के माध्यम से कोई खुशखबरी मिलेगी। किसी उत्सव समारोह में जाने का आमंत्रण भी मिलेगा। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें।
कर्क– पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान दूर होंगे। पूरे मन से अपनी दैनिक गतिविधियों को संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष साझा न करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको अत्यधिक सफलता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें।
सिंह– घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएँ बनेंगी। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा भी बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें।
कन्या– कुछ मुश्किलें आएंगी, परंतु साथ ही साथ उनका समाधान भी मिलता रहेगा। अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलने से आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे और अपने कार्यों को उचित अंजाम दे पाएँगे। किसी धार्मिक स्थल में भी समय व्यतीत होगा। व्यवसायिक लोगो के साथ मेल मुलाकात आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होगी।
तुला– व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ भी संपर्क बना रहेगा। वित्त संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद अचानक ही सारे काम अपने आप बनने शुरू हो जाएँगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है।
वृश्चिक– समय का उचित सदुपयोग करें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में मस्त रहें। इससे समय पर कार्य पूरे हो जाएंगे तथा घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यावसायिक कार्य निकालने के लिए अधिकारी आदि के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
धनु– आपका कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है। अगर स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, तो इन गतिविधियों की योजनाओं को लागू करने के लिए आज समय बहुत ही अनुकूल है। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। काम की प्रणाली किसी के समक्ष साझा न करें।
मकर– सुखद दिन व्यतीत होगा। आप योजनाबद्ध तथा अनुशासित तरीके से कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है या फंसा हुआ है, तो आज उसके वापसी की भरपूर संभावना है। राजनीतिक संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। लाभदायक एग्रीमेंट प्राप्त होने वाले हैं, इसलिए संपर्क सूत्रों को मजबूत रखें।
कुंभ– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आप पुनः आत्मविश्वास और ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों में लग जाएँगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों को कोई तरक्की संबंधित खुशखबरी मिलेगी। परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।
मीन– कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज अप्रत्याशित फायदा मिलने वाला है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रुचि जागृत होगी। मनोनुकूल कार्यों में समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




