धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी मित्र की सहायता करके आपको खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है। परिवार में शांति और सुकून भरा माहौल रहेगा। बच्चे भी पूरी तरह से अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे।

वृष– राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आपने अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, आज उन पर अमल करने का उचित समय है। किसी खास मित्र के साथ मेल मिलाप का भी अवसर बनेगा। करियर बनाने के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।

मिथुन- अनुकूल समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा और खास मुद्दों पर विचार विमर्श भी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा महिलाओं को कोई खास अधिकार मिलेगा।

कर्क– किसी विशेष व्यक्ति या मित्र से मुलाकात आपको बहुत अधिक प्रसन्न करेगी। मित्रों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई मुख्य कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित हल मिल सकता है। कंसल्टेंसी तथा पब्लिक डीलिंग से संबंधित लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह– आज दिन का अधिकतर समय जानकारियां हासिल करने तथा ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेने से बहुत अधिक खुशी व सुकून की प्राप्ति होगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर योजनाएं बनेंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा, जो सफलता देगा। जीवन साथी को कोई उपहार देना न भूलें।

कन्या– आज दिन भर पारिवारिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा। कोई यात्रा भी संभव है। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलेंगी। पति पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा।

तुला– नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की संभावनाएं प्रबल होंगी। कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। व्यावसायिक अथवा आधिकारिक यात्रा होगी और उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें।

वृश्चिक– भावनाओं की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें, तो ज्यादा सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं की खरीदारी में खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य ही रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

धनु– विशिष्ट लोगों के संपर्क में रहने से आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा तथा खुद को ऊर्जावान और स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन भी बना रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। पति पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे।

मकर– कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों में जरूर व्यतीत करें। इससे खुद को तरोताजा और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से चहल पहल रहेगी। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम भी बनाएंगे। इस समय व्यवसाय में आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। लोग भी आपकी कार्यप्रणाली के प्रशंसक हो जाएंगे।

कुंभ– किसी खास मित्र की मदद से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी और आप योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। व्यवसाय संबंधी दूरदराज के पक्षों से संपर्क मजबूत होंगे। सभी काम सुचारु रूप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।

मीन– समय सफलता दायक है। अपनी योजना तथा गतिविधियों के बारे में किसी व्यक्ति से सलाह मशविरा करें, निश्चित ही आपको लाभ होगा। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। व्यवसाय संबंधी नई डील होने की संभावना है, जो कि फायदेमंद रहेगी। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। परिवार में सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!