आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन हो रही है। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद भी रहेंगी। यह समय धैर्य बनाकर रखने का है, यही इसका उचित समाधान है। काम के साथ साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है।
वृष– उलझे हुए रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होंगी। घर के रखरखाव तथा साज सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उससे संबंधित कार्य बनने की उचित संभावना है। नौकरी सेवारत व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
मिथुन– मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। आपकी मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। कुछ समय से चल रही कोई समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को और अधिक सुखद बनाएगा।
कर्क– वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। यह समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। चल रही किसी उथल पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका भी मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सिंह– नए व्यावसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे, जो कि लाभदायक रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए जरूर व्यतीत करें। दोस्तों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह रहेगा। पारिवारिक प्रेम और सुख शांति का लुत्फ उठाएं।
कन्या– शुभ सूचना के मिलने से उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। स्वयं के विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी क्रियान्वित होंगी।
तुला– महत्वपूर्ण तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप अपने आत्मबल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।
वृश्चिक– नजदीकी संबंधियों के आगमन से घर में सुखद माहौल बनेगा। आपका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान अथवा मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। प्रेम प्रसंगों को विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं। पति पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा।
धनु– घर में नजदीकी संबंधों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार विमर्श भी रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी।
मकर– मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। मेहमान के आने से घर में चहल पहल रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।
कुंभ– ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी पदोन्नति भी संभव है। आय के साधन बढ़ने से खर्चों की अधिकता परेशानी नहीं देगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सानिध्य से आपको कोई खास जानकारी मिल सकती है। युवाओं को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशहाली भरा माहौल रहेगा।
मीन– कार्य क्षेत्र में आज मेहनत के अनुरूप अधिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। अनुकूल ग्रह स्थिति है। आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और उत्साह महसूस करेंगे। किसी भी मुश्किल काम को सोच विचार करके तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




