आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कुछ उलझनें और परेशानियां रहेंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। परिवार और निजी जीवन से जुड़े काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा।
वृष– आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई खास उपलब्धि हासिल करने में भी सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
मिथुन– ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल बनी हुई है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों से जुड़े कामों पर खास ध्यान दें। करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना होगा। उनके साथ अच्छा समय बीतेगा।
कर्क– यह समय खुद के बारे में सोचने और अपने कामों की समीक्षा करने का है। आप अपने अंदर ऊर्जा और शांति महसूस करेंगे। रोज की दिनचर्या से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भी तरह की उलझन में परिवार के लोगों का सहयोग मददगार साबित होगा।
सिंह– दिन शानदार बीतेगा। आपके काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा के काम करना अच्छा फैसला रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो किसी की सलाह से उसका हल मिल सकता है।
कन्या– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिल सकती है। योजना बनाकर किए गए काम और सकारात्मक सोच से आपको नई दिशा मिलेगी। दिन का कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से शांति और सुकून मिलेगा।
तुला– आज दिन खुशी से बीतेगा। अपने काम करने के तरीके की समीक्षा से कई उलझे हुए काम व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। घर के रखरखाव में बदलाव की कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। मित्रों से भी मुलाकात होगी।
वृश्चिक– आज कुछ भागदौड़ रहेगी, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा और हौसला भी मजबूत करेगा। परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे। फोन या ईमेल से कोई खास सूचना मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु– कोई कानूनी काम अटका हुआ है तो आज कुछ भागदौड़ के बाद उसका हल मिल सकता है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
मकर– आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आपकी इच्छाशक्ति और रचनात्मकता बढ़ेंगी। संपर्कों का दायरा भी बढ़ रहा है, जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा।
कुंभ– आज अपने संपर्कों के माध्यम से कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। जो काम लंबे समय से रुके या अटके हुए हैं, वे थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपने भविष्य से जुड़ी समस्या का समाधान मिल जाएगा।
मीन– आपके लिए ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। सपनों और कल्पनाओं को साकार करने का समय है। काम व्यवस्थित तरीके से करना और तालमेल बनाए रखना आपको सफलता दिलाएगा। भविष्य को लेकर युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




