टॉप न्यूज़

जालंधर के लोगों के लिए खास खबर

यह फाटक 2 दिन रहेगा बंद

अलावलपुर-किशनगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक नंबर C-22 अगले सोमवार शाम तक बंद रहेगा। बता दें कि रेलवे विभाग ने शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना के इस फाटक को बंद कर दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

फाटक बंद होने से अलावलपुर से किशनगढ़ और करतारपुर की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वाहन चालकों को अलावलपुर-ब्यास पिंड लिंक रोड और सिकंदरपुर-धोगरी मार्ग का सहारा लेना पड़ा। रोजाना जालंधर आने-जाने वाले छात्रों और कामकाजी लोगों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि दशहरा ग्राउंड चौक पर रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी तो थी, लेकिन फाटक बंद करने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। इस वजह से कई लोग सुबह के व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जालंधर–जम्मू रेलखंड के डाउन ट्रैक पर नई पटरी बिछाने का काम तेजी से जारी है। इसी कारण अस्थायी रूप से फाटक बंद करना आवश्यक था। विभाग ने बताया कि कार्य को युद्धस्तर पर दिन-रात चलाया जा रहा है ताकि निर्धारित समय तक इसे पूरा कर यातायात फिर से सुचारू किया जा सके।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!