धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- संपत्ति से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती है। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। स्वयं की समझदारी से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा।

वृष- आज ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। आपके भीतर की रचनात्मक ऊर्जा आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

मिथुन- आपकी दिनचर्या आनंददायक रहेगी। आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कर लेंगे, सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी मित्र अथवा संबंधी से अनबन चल रही है, तो उसे दूर करने का उत्तम समय है। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आप मनोबल से पूर्ण रहेंगे।

कर्क- संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ खास लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। आज आप आराम करने और हल्के फुल्के मूड में रहेंगे। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के अवसर बन सकते हैं। आत्मविश्वास और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह- दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। आप योजनाबद्ध तथा अनुशासित तरीके से कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपकी किसी उपलब्धि से समाज तथा निकट संबंधियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यह समय अपनी क्षमता और योग्यताओं का भरपूर उपयोग करने का है।

कन्या- आज का दिन सुख व शांति से परिपूर्ण रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा। काफी समय बाद सबके मिलने से तनाव मुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपकी व्यक्तिगत समस्या दूर हो सकती है। सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

तुला- दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यावहारिक सोच रखने से अपनी कार्य कुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। आपसी बातचीत से कई उलझनें भी सुलझेंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक– वृश्चिक राशि के लोगों के लिए निवेश संबंधी मामलों में फायदा रहेगा। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात से आपके व्यक्तित्व और विचार शैली में भी नयापन आएगा। बच्चों से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान देना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। आप आत्मविश्वास से पूर्ण होकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे।

धनु– आज घरेलू सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खर्च बढ़ेगा। परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्च नगण्य ही है। व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। इससे संपर्क बनेंगे तथा मान सम्मान व यश में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।

मकर- आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ कोई यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मनोरंजन तथा सुख सुविधा संबंधी गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका उचित योगदान रहेगा। आपके रचनात्मक कार्यों की सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ- समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजनाबद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगा। आय के नए स्रोत बनने की भी प्रबल संभावना है।

मीन- समय का व्यवस्थित रूप से प्रबंधन करने पर आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!