आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता देगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप में स्फूर्ति और प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करना आवश्यक है।
वृष– संतान के करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी खास मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा।
मिथुन– बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। आप अपने कार्यों के प्रति एकाग्रता से काम कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर भी विचार होगा। व्यावसायिक अध्ययन के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है।
कर्क– कुछ नए संपर्क स्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। आप गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित होंगे। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निर्णय लेने में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। किस्मत आपका साथ देगी।
सिंह– संतान की किसी उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति से भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बन सकता है। आपको कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। निवेश के लिए समय शुभ है।
कन्या– अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान दें। थोड़ी सी सावधानी बरतने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगी। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा। दूना फायदा कमाने के अवसर मिल सकते हैं।
तुला– आज कुछ नई संभावनाएं आपको मिलने वाली हैं। इस बेहतर समय का सम्मान करें। अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो कि आपकी उन्नति में सहायक रहेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किस्मत आपके साथ है।
वृश्चिक- इस समय ग्रह स्थिति आपको बेहतरीन परिणाम देने के पक्ष में है। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
धनु- आज कोई काम मनोनुकूल तरीके से बन जाने से आप गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से कई नई बातें भी सीखने को मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर भाइयों से मदद मिल सकती है। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
मकर- आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है।
कुंभ– धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग बना रहेगा। आप अपने अंदर बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भरपूर संभावना है। किस्मत पूरी तरह से आपका साथ देगी।
मीन– ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने किसी भावी लक्ष्य के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी, परंतु आर्थिक स्थिति संतुलित ही बनी रहेगी। कम मेहनत में ज्यादा लाभ के योग हैं।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




