धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज आपका दिन फालतू के कामों से हटकर पूरी तरह अपने कार्यों पर टिका रहेगा। आपकी योजनाएं हकीकत में बदलेंगी। करीबी रिश्तेदारों की मदद से आपको कोई खास फैसला लेने में आसानी होगी। दिन सुखद बीतेगा।

वृष– आपको अपनी मेहनत के हिसाब से नतीजे मिलने वाले हैं, जिससे मानसिक सुकून भी बना रहेगा। घर के माहौल को अनुशासित और सुखद बनाकर रखने में किसी भी खास काम को लेकर आपका फैसला सबसे ऊपर रहेगा।

मिथुन– आपके राजनीतिक संपर्क हैं, तो उन्हें और भी बेहतर बनाएं क्योंकि उनसे आपको सही लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने निजी मामलों को बाहर न बताएं। कोई भी काम गुप्त तरीके से करने से आपको उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलेगी।

कर्क– किसी धार्मिक संस्था की मदद करना आपको आत्मिक खुशी देगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव और सलाह अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। साथ ही, सफलता पाने के लिए मेहनत करना भी जरूरी है।

सिंह– आज कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। धर्म-कर्म और समाज सेवा से जुड़े कामों में व्यस्तता बनी रहेगी और सुकून भी मिलेगा। रिश्तों में चल रही कड़वाहट किसी के बीच-बचाव से दूर हो जाएगी। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे।

कन्या– आज दिन की शुरुआत से ही आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे। घर या व्यवसाय से जुड़े कुछ बदलाव की योजनाएं बन रही हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। सोच-विचार करने से आपकी रचनात्मकता और ज्यादा बढ़ेगी।

तुला– कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताने से ऊर्जावान और खुश महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो आज उस पर काम करने का सही समय है। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग अच्छा रहेगा।

वृश्चिक– आप अपनी हिम्मत और इच्छाशक्ति से किसी भी मुश्किल काम को सुलझाने की काबिलियत रखेंगे। कोई रुका हुआ काम भी दोबारा शुरू हो सकता है। घर में किसी नई चीज या बिजली के सामान की खरीदारी हो सकती है।

धनु– सुखद समय बीतेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी विषय पर गहरी बातचीत होगी और सही नतीजे भी सामने आएंगे। शॉपिंग और मनोरंजन से जुड़े काम रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मकर– रुके हुए कामों को पूरा करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से जुड़े किसी विवाद के सुलझने से रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। इस समय किस्मत आपका साथ दे रही है।

कुंभ– आज कोई खास मकसद पूरा होने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी आपका पूरा ध्यान लगा रहेगा। रिश्तेदारों का भी आपकी इन योजनाओं में पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका भी मिलेगा।

मीन– ग्रहों की स्थिति फायदेमंद बनी हुई है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कई तरह के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आपको नई सफलताएं मिलने वाली हैं। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!