धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज पारिवारिक और निजी कामों को व्यवस्थित करने में समय लगेगा। आपका सिद्धांतों पर चलना और बड़ी सोच समाज में आपकी छवि को और निखारेगी। कोई रुका या अटका पैसा मिलने की पूरी संभावना है।

वृष– आज दिन भर दौड़-धूप ज्यादा रहेगी, पर उसके नतीजे भी शानदार मिलेंगे। काफी समय से कोई रुका काम आज हल हो सकता है। इससे आप फिर से पॉजिटिव होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

मिथुन– कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में लगाने से मन और भीतर से सुकून मिलेगा। ज्यादातर काम योजना के हिसाब से पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीद-फरोख्त के काम भी निपट सकते हैं।

कर्क– अपने करीबी रिश्तेदारों का हालचाल जानने के लिए फोन पर संपर्क में रहें। आपसी बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान सबको सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुल मिलाकर दिन व्यस्त और खुशनुमा रहेगा।

सिंह– घर के मामलों को संभालना आज चुनौती वाला रह सकता है। लेकिन आप पक्का इरादा रखकर उनका हल भी आसानी से निकाल लेंगे। आपकी पॉजिटिव सोच आपकी पर्सनैलिटी को और असरदार बनाएगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से सुकून मिलेगा।

कन्या– ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपना प्रभाव दिखाने का यह अच्छा समय है। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो सफलता मिलेगी। कोई जरूरी सूचना मिलने से मन खुश रहेगा। समाज और राजनीति से जुड़े कामों में आपकी अहमियत बढ़ेगी।

तुला– दिन व्यवस्थित बीतेगा। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे और सही नतीजा मिलने से सुकून होगा। कोई नजदीकी यात्रा भी हो सकती है।

वृश्चिक– अचानक किसी वजह से आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा। लेकिन यह बदलाव आपको अच्छा ही लगेगा। अगर मन में कोई दुविधा है, तो उसे किसी करीबी दोस्त से जरूर शेयर करें। आपको समाधान मिल जाएगा।

धनु– आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और पुरानी योजना को लागू करने का सही समय है। काफी समय से चल रही दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान भी बना रहेगा। अगर लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज यह समस्या हल हो सकती है।

मकर– किसी समस्या को सुलझाने में घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आएगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका योगदान सराहा जाएगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या का हल निकलने से बड़ी चिंता दूर होगी।

कुंभ– सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा और जरूरी संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर का माहौल भी अच्छा बनाए रखेगा।

मीन– आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। मनोरंजन वाली यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो फैसला अच्छा रहेगा। फोन पर कोई शुभ और जरूरी सूचना मिल सकती है और किसी प्रिय दोस्त से बात भी होगी। मुश्किल समय में कोई राजनीतिक सहायता भी मिल सकती है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!